फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचल में बारिश से आफत: आजमगढ़ और चंदौली में गिरे कच्चे मकान, मलबे में दबकर पांच लोगों की मौत

Sun, 03 Oct 2021 09:38 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

पूर्वांचल में पिछले दो दिनों से बारिश हो रही है। जिससे जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। तो वहीं कई जिलों में कच्चे मकान भी गिरे हैं। कच्चे मकानों के मलबे में दबकर लोगों की मौत भी हो गई है।
विज्ञापन
आजमगढ़ के सगड़ी के लाटघाट ग्राम पंचायत में गिरा कच्चा मकान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वांचल में दो दिन से लगातार हो रही बारिश ने भारी आफत मचा दी है। बारिश कच्चे मकानों के लिए काल बन गई है। आजमगढ़, चंदौली, गाजीपुर और जौनपुर में कई कच्चे मकान धराशायी हो गए। आजमगढ़ और चंदौली में मकान गिरने से मलबे में दब कर पांच लोगों की मौत हो गई। दो महिलाओं समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

विज्ञापन


आजमगढ़ के भिटकासो गांव में शनिवार की सुबह कच्चा मकान गिर गया। मलबे में दबने से जयप्रकाश पांडेय(60) और उनके पुत्र विकास पांडेय(22) की मौत हो गई, जबकि जयप्रकाश की पत्नी पुष्पा गंभीर रूप से घायल हैं। वहीं तहबरपुर के जानकीपुर गांव में कच्चा मकान गिरने से जीरा देवी(72) की मौत हो गई।

ये भी पढ़ें- वाराणसी: धूमधाम से मनाई गई महात्मा गांधी और शास्त्री जयंती, पूर्व पीएम के पैतृक आवास पर की पुष्पांजलि अर्पित
विज्ञापन


चंदौली में दो की मौत
चंदौली में बारिश से 50 से अधिक कच्चे मकान गिर गए। पंडितपुर सर्वदा नंदपुर गांव में रामदयाल यादव(48) की मड़ई गिरने से मौत हो गई। वहीं हिंगुतरगढ़ में कच्चा मकान गिरने से कमला देवी(37) की जान चली गई, जबकि एक अन्य महिला घायल हो गई।

विज्ञापन

मऊ में दो दर्जन कच्चे मकानों के गिरने की सूचना है। मधुबन के नेवादा गोपालपुर गांव में एक पक्का मकान गिरने से हरिओम(25) और मां कलिंदी देवी(50) गंभीर रूप से घायल हो गए।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें