फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केशव प्रसाद का विपक्ष पर तंज: बोले- अखिलेश यादव तो पत्रकारों से जाति पूछते हैं, अब ब्राह्मणों को ठग रहे

Sat, 03 Aug 2024 12:23 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने काशी विश्वनाथ मंदिर जाकर दर्शन पूजन किया। इसके बाद उन्होंने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव तो पत्रकारों से जाति पूछते हैं, अब ब्राह्मणों को ठग रहे हैं। 
विज्ञापन
काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा करते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : मंदिर प्रशासन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि जाति के मुद्दे पर कांग्रेस और सपा का विरोध ठीक नहीं है। पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने किसी का नाम नहीं लिया था। सिर्फ इतना कहा था कि जिसकी जाति का पता नहीं, वे जातीय जनगणना की बात करते हैं। इस पर किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए। अखिलेश यादव तो पत्रकारों से ही जाति पूछते हैं। संसद का मामला सड़क पर चर्चा का विषय नहीं है। अखिलेश यादव संसद में बोल रहे हैं, ये तो चोर की दाढ़ी में तिनका वाली बात है।

विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री शुक्रवार को काशी आए और काशी विश्वनाथ मंदिर जाकर दर्शन-पूजन किया। इसके बाद सर्किट हाउस में मीडिया कर्मियों से बात भी की। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी अब ब्राह्मणों को ठगने का काम कर रही है। हकीकत ये है कि सपा नेता ब्राह्मण और पिछड़ों की भलाई के बारे में सोच भी नहीं सकते। सपा ने झूठ बोलकर लोकसभा चुनाव में कुछ अधिक सीटें हासिल कर ली हैं। वह पीडीए के नाम पर धोखा दे रही है।

उपमुख्यमंत्री ने नजूल विधेयक पर कहा कि ये विधेयक प्रवर समिति को भेजा गया है। इस पर अभी कुछ बोलना ठीक नही है। केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने इस पर क्या कहा है, इस विषय पर मैं कुछ नहीं कह सकता। हां, इस विधेयक को लेकर समाजवादी पार्टी जरूर दुष्प्रचार कर रही है, जो खुद समाप्त होने की कगार पर है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

केशव ने फिर कहा, संगठन सरकार से बड़ा

केशव ने एक बार फिर कहा कि संगठन सरकार से बड़ा होता है। संगठन ही चुनाव लड़ाता है, तब सरकार बनती है। अगर मैं संगठन में नहीं होता तो उपमुख्यमंत्री नहीं बन पाता। इससे पहले उपमुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस में विभागीय विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सांसद आदर्श गांव में काम तेज कराए जाएं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्राथमिकता वाली परियोजनाओं का काम गुणवत्तापरक तरीके से तय समय पर कराई जानी चाहिए। सीडीओ हिमांशु नागपाल ने ग्राम पंचायतों में बनने वाले बरात घर और तालाब संरक्षण के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर एमएलसी धर्मेंद्र राय, विद्यासागर राय, जगदीश त्रिपाठी और कौशलेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें