फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में उप मुख्यमंत्री: एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं ने किया स्वागत, किसान नेताओं को किया गया नजरबंद

Fri, 15 Oct 2021 01:09 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
एयरपोर्ट पर उप मुख्यमंत्री का भाजपा नेताओं ने किया स्वागत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर गुरुवार को प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या का भाजपा नेताओं ने जोरदार स्वागत किया। दिल्ली से इंडिगो के विमान से एयरपोर्ट आए उप मुख्यमंत्री ने सभी को रामनवमी की बधाई दी। इसके बाद उप मुख्यमंत्री मिर्जापुर में अपने तय कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हुए।

विज्ञापन


एयरपोर्ट टर्मिनल के बीआईपी लाउंज में बाहर मछली शहर सांसद और एयरपोर्ट के सलाहकार समिति के अध्यक्ष बीपी सरोज ने बुके देकर उनका स्वागत किया। इस दौरान भाजपा के जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, दिलीप सिंह प्रधान, विनय सिंह हिटलर, गौतम सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे। 

किसान नेताओं को किया गया नजरबंद
डिप्टी सीएम केशव मौर्य के आगमन को लेकर बृहस्पतिवार को पूर्वांचल किसान यूनियन के पदाधिकारियों को उनके घर पर नजरबंद कर दिया गया। पुलिस ने लहियां गांव निवासी प्रदेश सचिव चंद्र प्रकाश सिंह उर्फ छोटू पटेल को घर पर नजरबंद किया। वहीं, अध्यक्ष योगीराज सिंह पटेल को अकेलवा चौकी बिठाया गया। कार्यकर्ताओं के दबाव के चलते पांच घंटे बाद योगीराज को हरसोस गांव ले जाकर नजरबंद किया गया। कपरफोरवा निवासी किसान नेता शिवशंकर शास्त्री के घर पर पुलिस बैठी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें