उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या राजकीय विमान से दोपहर 1:15 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचे और 1:40 बजे कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हुए। एयरपोर्ट के एप्रन पर स्वागत के लिए बदलापुर विधायक रमेश मिश्रा, जफ़रबाद विधायक हरेंद्र राय, जिला अध्यक्ष वाराणसी हंसराज विश्वकर्मा, मंत्री गिरीश चन्द्र यादव, जौनपुर जिला अध्यक्ष पुष्पराज सिंह, वाराणसी जिला महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, पिंडरा विधायक डॉ अवधेश सिंह, मीडिया प्रभारी शैलेश पांडे,जिला उपाध्यक्ष पवन सिंह, काशी क्षेत्र अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव,अतुल रावत सहित भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।