फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में 14062 माध्यमिक शिक्षकों को भर्ती जल्दः डिप्टी सीएम डा. दिनेश शर्मा

Wed, 20 Jun 2018 10:33 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
बोले उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, एक साल में 50 प्रतिशत रिक्त पद भरे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में जल्द ही 14062 और माध्यमिक शिक्षकों की भर्ती होगी। मौजूदा समय 14562 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया जारी है। इन पदों के लिए 29 जुलाई को लोक सेवा आयोग परीक्षा कराएगा। मंगलवार को वाराणसी पहुंचे प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन


बताया कि पिछले एक साल में माध्यमिक स्कूलों में 50 प्रतिशत रिक्त पद भरे जा चुके हैं। बाकी बचे 50 प्रतिशत रिक्त पद सितंबर तक भर दिए जाएंगे। 
डिप्टी सीएम ने यहां पलहीपट्टी स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महाविद्यालय में बनारस और चंदौली जिले के विभिन्न स्कूल-कॉलेजों में नवनिर्मित भवनों का शिलान्यास एवं पाठ्यक्रमों की शुरुआत की।

इस मौके पर डिप्टी सीएम ने कहा कि 14062 रिक्त पदों पर भर्ती माध्यमिक सेवा चयन आयोग के माध्यम से की जाएगी। आयोग की ओर से 27 से 29 सितंबर के बीच इसकी परीक्षाएं कराई जाएंगी।
विज्ञापन


कहा कि प्रदेश में जो काम पिछले 48 साल में नहीं हुए, वह एक साल में कराए गए। पिछली सरकार ने कुल 48 राजकीय विद्यालय खोले जबकि भाजपा सरकार अब तक 185 राजकीय विद्यालय खोल चुकी है।  

सकलडीहा, फुलवरिया में खोलेंगे जीआईसी

- फोटो : अमर उजाला
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय के आग्रह पर डिप्टी सीएम ने सकलडीहा और फुलवरिया में छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग राजकीय इंटर कॉलेज खोले जाने के अलावा चिरईगांव में इंटर कॉलेज के उन्नयन की घोषणा की। इन तीनों कार्यों के लिए 50 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

इसके अलावा सैयदराजा महिला महाविद्यालय के लिए डेढ़ करोड़ रुपये देने का एलान डिप्टी सीएम ने किया। अध्यक्षता कर रहे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हमेशा बड़े सपने देखें। आज ग्रेजुएशन खुला है, कल पोस्ट ग्रेजुएशन खुलेगा। मेरी विधानसभा चंदौली और बनारस में है।

आज बनारस के लोगों के लिए कार्यक्रम रखा गया है। कल चंदौली में एक बड़ा कार्यक्रम होगा। इससे पहले दीप प्रज्जवलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। अग्रसेन की छात्राओं ने स्वागत गीत और सरस्वती वंदना की।

अंगवस्त्रम् और माल्यार्पण के बाद विधायक सुशील सिंह ने रिमोट संचालित राम दरबार डिप्टी सीएम को भेंट किया। मंच पर विधायकों में रवींद्र जायसवाल, डॉ. अवधेश सिंह, साधना सिंह, शिक्षक एमएलसी चेत नारायण सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष अपराजिता सोनकर, क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, संजय राय, श्रीनिकेतन मिश्र, चंद्रशेखर आदि शामिल रहे। 

इनका किया शिलान्यास, शुभारंभ

- फोटो : अमर उजाला
- राजकीय महाविद्यालय पलहीपट्टी वाराणसी में विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय भवन का शिलान्यास 
- राजकीय बालिका इंटर कालेज चोलापुर वाराणसी में गणित पाठ्यक्रम का शुभारंभ 
- राजकीय बालिका इंटर कालेज सकलडीहा चंदौली में भौतिक, रसायन, जीव विज्ञान एवं गणित पाठ्यक्रम का शुभारंभ 
- राजकीय बालिका इंटर कालेज सैयदराजा चंदौली में भौतिक, रसायन, जीव विज्ञान एवं गणित पाठ्यक्रम का शुभारंभ
- शहीद हीरा सिंह राजकीय महाविद्यालय चंदौली में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम ब्लॉक की शुरुआत  
विज्ञापन

आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस : दिनेश शर्मा

बोले उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, एक साल में 50 प्रतिशत रिक्त पद भरे - फोटो : अमर उजाला

उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ भाजपा की नीति जीरो टॉलरेंस की है और इसके लिए हर स्तर पर प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। जम्मू-कश्मीर में भाजपा का गठबंधन टूटा नहीं है, केवल समर्थन वापस लिया है।

पलहीपट्टी में मीडिया से बातचीत में यूपीपीएससी की सीबीआई जांच के सवाल पर कहा कि  भ्रष्टाचार के मुद्दे पर योगी सरकार बेहद सख्त है। इस प्रकार की पुनरावृत्ति न हो, यह सरकार सुनिश्चित कराएगी।

कहा कि लखनऊ होटल में लगी आग की घटना की जांच कराई जाएगी। महागठबंधन के सवाल पर कहा कि विपक्षी पार्टियां केवल एक ही मुद्दे पर चलती हैं कि मोदी जी का मुकाबला कैसे करें।

डिप्टी सीएम ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की सराहना की। पूर्व सीएम अखिलेश यादव के दिल्ली जाने पर कहा कि उत्तर प्रदेश की राजनीति उत्तर प्रदेश के निवासी तय करते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें