फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: डिप्टी सीएम बृजेश पाठक वाराणसी में बोले, बहराइच मामले को लेकर सरकार गंभीर, दोषियों को बख्शा नहीं जाए

Tue, 15 Oct 2024 01:59 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक वाराणसी दौरे हैं। बहराइच की घटना को लेकर सरकार गंभीर है। वहां स्थिति नियंत्रण में है और दोषी पाए जाने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। डिप्टी सीएम ने कहा कि मामले में दोषी पुलिसकर्मियों पर भी प्रशासनिक हंटर चलेगा।
 
विज्ञापन
वाराणसी एयरपोर्ट पर बीजेपी कार्यकर्ताओं डिप्टी सीएम बृजेश पाठक का स्वागत करते हुए - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने वाराणसी दौरे के दौरान थूक जिहाद के खिलाफ अध्यादेश को लेकर कहा कि हमारी सरकार की प्राथमिकता है क्वालिटी युक्त खाना उपलब्ध कराए। कहा पिछले कुछ दिनों से खबरें आ रही थी कि खाना को दूषित करने का काम किया जा रहा था, तमाम वीडियो आने के बाद हमने कानून लाने का फैसला किया है।

विज्ञापन





अध्यादेश को लेकर हो रही सियासत पर इन्होने कहा कि विपक्ष के पास कोई एजेंडा नहीं है वह दिग्भ्रमित है। बहराइच की घटना पर डिप्टी सीएम ने कहा कि घटना को हमने गंभीरता से लिया है। आज वहां स्थिति नियंत्रण में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा जो भी दोषी हैं उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो रही है। कहा दंगों को लेकर हो रही साजिश पर सरकार सख्त हुई है। हिंसा को लेकर अखिलेश यादव के बयान पर डिप्टी सीएम ने पलटवार करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी के डीएनए में ही दंगा फसाद है।

 डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कहा कि बहराइच मामले में कोई भी पुलिस अधिकारी दोषी पाए जाएंगे तो उन पर सख्त कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें