फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की दुकान के विरोध में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
राजातालाब। जक्खिनी में शराब की नई दुकान खोलने के विरोध में बृहस्पतिवार को लोगों ने धरना-प्रदर्शन किया। लोगों का आक्रोश देखकर दुकान बंद कर दी गई। ग्रामीणों का कहना था कि शराब की दुकान आबादी के बीच कतई नहीं खोलने दी जाएगी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वालों का कहना था कि राजकीय महाविद्यालय से 100 मीटर की दूरी पर शराब दुकान खुलने से छात्र-छात्राओं के ऊपर गलत असर पड़ेगा। विरोध करने वालों में संतोष सिंह, रमेश कुमार उपाध्याय, मुन्नीलाल सेठ, प्रमोद कुमार सिंह, हीरा कनौजिया, संजय कुमार सिंह, विमल उपाध्याय, जय प्रकाश सिंह, सौरव सिंह, चंपा देवी, फुलवंती देवी, गीता देवी, कुसुम देवी, नगीना देवी, कलावती, दुर्गावती आदि मौजूद रहीं।
वहीं, महगांव गांव में भी शराब की दुकान खोलने पर लोगों ने विरोध किया। गांव के लोगों का कहना था कि अंबेडकर मंदिर और एसआरएस महाविद्यालय के पास दुकान खोली गई, जो नियमानुसार गलत है। इसका हर हाल में विरोध करेंगे। इस दौरान यहां अनीता, विमला, सूरजमणि, दूईजा, फेकना, बिटूना, अमरावती, संजू, सलमा आदि मौजूद रहीं। बूड़ापुर गांव में भी शराब की नई दुकान खोलने का विरोध हुआ। ग्रामीणों ने तत्काल दुकान खोलने का विरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें