फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तांडव वेब सीरीज को लेकर नही थम रहा विरोध, मऊ में पुतला दहन और एफआईआर की मांग 

Sun, 24 Jan 2021 12:07 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
विज्ञापन
पुलिस को ज्ञापन देते भाजपा नेता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वेब सीरीज तांडव को लेकर देश के अन्य हिस्सों के साथ ही मऊ में विरोध-प्रदर्शन बढ़ता जा रहा है। इस क्रम में शनिवार को भाजपा नेता मनोज जायसवाल शहर कोतवाल को ज्ञापन सौपा। साथ ही फिल्म के निर्माता निर्देशक अली अब्बास, अभिनेता सैफ अली खान, डिंपल कपाड़िया, जीशान अयूब, गौहर खान, अनूप सोनी, सुनील ग्रोवर, तिग्मांशु धुलिया आदि कलाकारों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। 

विज्ञापन


आरोप लगाया है कि इस  वेब सीरीज में मनोरंजन के नाम पर हिन्दू देवी-देवताओं के ऊपर अभ्रद टिप्पणी कर उपहास किए जाने का आरोप लगाया। इस तरह की फिल्म  से हमारे देश में माहौल खराब करने और गंगा-जमुनी तहजीब को तहस-नहस करने की मंशा है।

उन्होंने फिल्म के जरिए  माहौल को खराब करने वालों के विरुद्ध कठोर से कठोर कार्रवाई करने की मांग की। जिसमे राकेश गुप्ता, सोम प्रकाश पाण्डेय, धीरेंद्र जायसवाल, तारकेश्वर जायसवाल,  तपेश्वर प्रजापति आलोक सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे। इसी क्रम में  कोपागंज थाने के सामने परशुराम सेना द्वारा तांडव फिल्म निर्माताओं का पुतला दहन किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें