जिले में दो स्टॉपेज होंगे
दिल्ली से नोएडा एयरपोर्ट को जोड़ने के लिए बुलेट ट्रेन के दो स्टॉपेज जिले में तय किए गए हैं। इन दोनों को जोड़ने के लिए कई और वैकल्पिक साधनों पर विचार चल रहा है, लेकिन सबसे कम समय में यात्री दिल्ली से नोएडा एयरपोर्ट तक बुलेट ट्रेन के जरिये ही पहुंच सकते हैं। नियाल को प्राप्त बुलेट ट्रेन की प्राथमिक रिपोर्ट में बताया गया है कि ट्रेन दिल्ली के सरायकाले खां से नोएडा सेक्टर-148 होते हुए एयरपोर्ट तक 62.5 किलोमीटर की दूरी मात्र 21 मिनट में तय कर लेगी। दिल्ली के यात्री आसानी से नोएडा एयरपोर्ट तक पहुंच सकेंगे।
एलिवेटेड होगा ट्रैक, चार घंटे में पहुंचेंगे वाराणसी
दिल्ली से वाराणसी तक कुल 816 किलोमीटर लंबा सफर मात्र चार घंटे में पूरा होगा। बुलेट ट्रेन एक्सप्रेसवे के समानांतर जेवर तक जाएगी। इसका ट्रैक सर्विस रोड और एक्सप्रेसवे के बीच खाली जगह पर बनाने की योजना है। पहला फेज 2024-25 में पूरा करने का लक्ष्य है। इससे जुड़ने से नोएडा एयरपोर्ट से सफर करने वाले दिल्ली, नोएडा व आसपास के यात्रियों को बहुत बड़ी सौगात मिलेगी।
ये हैं प्रस्तावित स्टेशन
सराय काले खां, नोएडा के सेक्टर-148, नोएडा एयरपोर्ट, मथुरा, आगरा, इटावा, लखनऊ, रायबरेली, प्रयागराज, भदोही, वाराणसी तक जाएगी। अधिकतर स्टेशनों पर एक से दो मिनट का ही स्टॉपेज होगा।
प्रमुख स्टेशन और प्रस्तावित समय
नोएडा एयरपोर्ट से आगरा - 33 मिनट
दिल्ली से लखनऊ - 2.5 घंटे
दिल्ली से वाराणसी - 4 घंटे
तीन फेज में होगा निर्माण
पहला फेज में दिल्ली से आगरा तक-195 किमी
दूसरा फेज में आगरा से लखनऊ तक-316 किमी
तीसरा फेज में लखनऊ से वाराणसी-305 किमी
परियोजना पर एक नजर
लंबाई- 816 किमी
गति- 320 किमी प्रति घंटा
लागत- 1.21 लाख करोड़