महासभा का पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल जम्मू-कश्मीर दौरे पर रवाना हुआ है। बाकी 11 सदस्य राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश पाठक के नेतृत्व में 13 व 14 जुलाई को विभिन्न प्रांतों के प्रतिनिधियों के साथ पहुंचेंगे।
काशी से कश्मीर (अनंतनाग, मार्तंड तीर्थ) के लिए तीर्थ पुरोहितों का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को रवाना हुआ। अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री और काशी तीर्थ पुरोहित सभा के कार्यवाहक अध्यक्ष पं. कन्हैया लाल त्रिपाठी के नेतृत्व में पुरोहित कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद मंदिरों, संतों व तीर्थ पुरोहितों की वास्तविक स्थिति का जायजा लेंगे।
विज्ञापन
मंगलवार को महासभा का पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल जम्मू-कश्मीर दौरे पर रवाना हुआ है। बाकी 11 सदस्य राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश पाठक के नेतृत्व में 13 व 14 जुलाई को विभिन्न प्रांतों के प्रतिनिधियों के साथ पहुंचेंगे। पं. कन्हैया लाल त्रिपाठी ने बताया कि तीर्थ पुरोहितों की समस्याएं रिपोर्ट के जरिये उपराज्यपाल को बताई जाएंगी।
14 जुलाई को श्रीनगर पहुंचकर 15 जुलाई को अनंतनाग में तीर्थ पुरोहित पूजा-अर्चना करेंगे। फिर कश्मीरी पंडितों और पुरोहितों के साथ बैठक करेंगे। 16 जुलाई को खीर भवानी मंदिर में पूजन करेंगे और वहां की परिस्थितियों का जायजा लेंगे। 17 जुलाई को गवर्नर से मुलाकात करेंगे। प्रतिनिधिमंडल के साथ शारदा सर्वज्ञ पीठ कश्मीर के शंकराचार्य स्वामी अमृतानंद देव चक्रतीर्थ भी रहेंगे।