फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सज गया माता का दरबार, अर्पित होंगे 56 भोग

विज्ञापन
विज्ञापन
माता अन्नपूर्णा मंदिर के चार दिवसीय उत्सव की तैयारियां अंतिम दौर में हैं। माता का दरबार सज चुका है। दो नवंबर से पांच नवंबर तक देश भर के श्रद्धालु माता के स्वर्णमयी स्वरूप के दर्शन करेंगे। मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी रौशनी और फूल-पत्तियों से सजाया जा रहा है। माता के दरबार में इस बार 500 क्विंटल के 56 व्यंजनों का भोग लगाया जाएगा।
विज्ञापन

अन्नपूर्णा मंदिर के महंत शंकर पुरी ने बताया कि माता का प्रसाद भारत समेत कई देशों में माता के भक्तों तक पहुंचता है। धनतेरस से शुरू होने वाले उत्सव की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। सुरक्षा और कोविड प्रोटोकॉल के साथ माता का दर्शन श्रद्धालुओं को मिलेगा। मंदिर परिसर में अन्नकूट पर्व पर इस बार 11 तरह के लड्डुओं से माता के गर्भगृह को सजाया जाएगा। माता के भोग को तैयार करने के लिए हलवाई समेत 75 कारीगर दिन रात काम कर रहे हैं। मंदिर प्रबंधक ने कहा कि भक्तों को कोई समस्या नहीं होगी। सुरक्षा के लिए मंदिर परिक्षेत्र में 21 कैमरे अलग से लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें