फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: कर्ज में डूबे कारोबारी ने गंगा में कूदकर की थी खुदकुशी, दो पेज के सुसाइड नोट में लिखी व्यथा

Sun, 09 Jan 2022 10:16 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

दो जनवरी से लापता वाराणसी के शहावाबाद निवासी बर्तन कारोबारी नागेंद्र कुमार जैन उर्फ दीपू का शव शुक्रवार को गंगा किनारे मिला था। उसके अटैची से दो पेज का सुसाइड नोट बरामद हुआ। 
विज्ञापन
बर्तन कारोबारी नागेंद्र कुमार जैन (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में गंगा किनारे शुक्रवार को मिले युवक की शिनाख्त शहावाबाद निवासी बर्तन कारोबारी नागेंद्र कुमार जैन उर्फ दीपू के रूप में हुई। दो जनवरी को घर से लापता कारोबारी के परिजनों ने रोहनिया थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। वहीं कारोबारी के सूटकेस से दो पेज का सुसाइड नोट भी बरामद किया गया, जिसमें छह लोगों से 12 लाख से अधिक कर्ज लेने का ब्यौरा दर्ज है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक कर्ज में डूबे होने के कारण युवक ने यह कदम उठाया।  रोहनिया थाना अंतर्गत शहावाबाद स्थित जैन मंदिर निवासी अजीत जैन का छोटा बेटा नागेंद्र कुमार जैन (30) कपड़े, मोबाइल और बर्तन की दुकान चलाता था। नागेंद्र उर्फ दीपू के चाचा गणेश के अनुसार दो जनवरी को दीपू घर से निकला लेकिन रात तक नहीं लौटा। मोबाइल भी उसका बंद था।
 
हफ्ते भर से था लापता, अटैची में मिला सुसाइड नोट 
काफी खोजबीन के बाद पता नहीं चला तो चार जनवरी को रोहनिया थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। पांच जनवरी को उसके अटैची से दो पेज का सुसाइड नोट बरामद हुआ, जिसमें उसने कर्ज लेने वालों के नाम और धनराशि का जिक्र किया था। लगभग साढ़े 12 लाख रुपये कर्ज की बात सुसाइड नोट में लिखा था।
विज्ञापन

पढ़ेंः प्रेम प्रसंग में नर्सिंग होम के कंपाउंडर ने विषाक्त पदार्थ खाकर दी जान, ड्यूटी के दौरान ही बिगड़ी थी तबीयत

इसी बीच केदारघाट पर शुक्रवार को मिले अज्ञात शव के बारे में रोहनिया थाने से मालूम चला तो पोस्टमार्टम हाउस में शव की शिनाख्त करने पहुंचा। परिजनों के अनुसार छह माह पूर्व महमूरगंज स्थित कार शोरूम में वह मोटर मैकेनिक का काम करता था। लॉकडाउन में काम छोड़ने के बाद वह इतने पैसे इन लोगों से कैसे उधार लिया, यह भी जांच का विषय है।

परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

आशंका है कि ऑनलाइन जुआ और आईपीएल सट्टेबाजी में पड़कर वह मानसिक दबाव में आ गया। परिजनों ने पुलिस से मांग किया कि उसके मोबाइल सीडीआर की जांच कराई जाए। साजिश के तहत दीपू जैन को मारा गया। भेलूपुर एसीपी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।  
पढ़ेंः लगाई गुहार: प्रेमी जेल में बंद, परिजनों की फब्तियों से तंग मासूम संग बिन ब्याही मां पहुंची थाने, कार्रवाई का आश्वासन

प्रेम प्रसंग के चलते युवक ने विषाक्त पदार्थ खाकर दी जान

चोलापुर क्षेत्र के गोपपुर गांव में शनिवार रात एक युवक ने विषाक्त पदार्थ खाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया। पुलिस के मुताबिक प्रेम प्रसंग के चलते युवक ने ऐसा कदम उठाया। देर रात में ही तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

थाना अंतर्गत गोपपुर निवासी दूधनाथ राजभर का पुत्र राहुल राजभर (18) चमरहा स्थित एक निजी नर्सिंग होम में कंपाउंडर था। दो भाइयों में सबसे छोटे राहुल रात में खाना खाने के बाद नर्सिंग होम में नाइट ड्यूटी पर पहुंचा। कुछ देर बाद ही उसकी हालत बिगड़ने लगी तो अस्पताल में ही भर्ती किया गया। देर रात उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक परिजनों से पूछताछ में सामने आया कि किसी बात से नाराज होकर राहुल घर से निकला था। 
विज्ञापन

तालाब किनारे बोरे में मिला नवजात का शव

शिवपुर क्षेत्र के कानूडीह स्थित पुराने पोखरे में रविवार सुबह बोरे में नवजात का शव मिला। पुलिस के मुताबिक दो दिन पहले शव फेंका गया था। गांव के कुछ युवक पोखरे में मछली पकड़ने के लिए जाल डाल रहे थे कि एक बोरे में नवजात का शव देख सन्न रह गए। ग्रामीणों में किसी ने शिवपुर थाने की पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों के अनुसार किसी ने लोक लाज के भय से नवजात को यहां फेंक दिया, शव देखने से मालूम चला कि दो दिन पहले ही फेंका गया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें