फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर: तीन दिनों से लापता युवक का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

Sat, 31 Jul 2021 01:05 AM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के नखतपुर गांव स्थित विद्यालय के कमरे में शव मिला। बटनहित निवासी सोनू पटेल के रूप में पहचान हुई। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के जौनपुर में तीन दिनों से गायब युवक का शव स्कूल के कमरे में मिलने से सनसनी फैल गई। मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के नखतपुर गांव स्थित विद्यालय के कमरे में शुक्रवार रात शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान मछलीशहर क्षेत्र के बटनहित निवासी सोनू पटेल (18) पुत्र राजेश पटेल के रूप में हुई। 

विज्ञापन


मौके पर जुटे ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई है। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक युवक तीन दिन से घर से लापता था। नखतपुर गांव में कुछ लोग रात में टहलने के लिए निकले थे। वह गांव के आदर्श शिक्षा स्कूल के पास बैठे थे, तभी उनकी नजर विद्यालय के एक खुले कमरे में लाश पर पड़ी। शव मिलने की खबर से गांव में हड़कंप मच गया।  

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मृतक की जेब से एक आधार कार्ड बरामद किया, जिससे उसकी पहचान सोनू पटेल (18) पुत्र राजेश पटेल निवासी बटनहित के रूप में हुई। वहीं सीओ अतर सिंह और प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रकाश पांडेय भी मौके पर पहुंच गए। मृतक के परिवार वालों से संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि सोनू पिछले तीन दिनों से लापता था, जिसकी वह अपने स्तर से तलाश कर रहे थे। 
विज्ञापन


इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रकाश पांडेय ने बताया कि युवक की मौत 72 घंटे पहले हुई है। शव पूरी तरह से फूल चुका है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा। हालांकि फोरेंसिंग टीम बुलाई गई है। वहीं मौके पर जुटे लोगों ने हत्या की आशंका जताई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें