फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया: पानी भरे गड्ढे में मिला ठेला चालक का शव, असंतुलित होकर गिरने की जताई आशंका

Tue, 10 Aug 2021 11:48 AM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

मनियर मुख्य मार्ग पर पांडेय के पोखरा के पास की घटना। शव की शिनाख्त पांडेय के पोखरा निवासी श्रीराम राजभर के रूप में हुई।
 
विज्ञापन
शव मिलने पर जुटी भीड़ और पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बलिया में मनियर मुख्य मार्ग पर पांडेय के पोखरा के पास मंगलवार की सुबह गड्ढे में ठेला चालक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। पुलिस ने शिनाख्त कराकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया।

विज्ञापन


बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के मनियर मार्ग पर वार्ड नंबर छह स्थित पानी भरे गड्ढे में मंगलवार की सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। सूचना मिलते ही मौके पर बांसडीह कोतवाली पुलिस पहुंच गई। ग्रामीणों के सहयोग से शव को बाहर निकाला गया। शव की शिनाख्त पांडेय के पोखरा निवासी श्रीराम राजभर (55) के रूप में हुई। मृतक साइकिल ठेला चलाता था। लोगों ने आशंका जताई कि दिन में मजदूरी करके देर शाम घर जाते समय असंतुलित होकर गड्ढे में गिरे होंगे। इस दौरान मौत हो गई होगी। कोतवाली प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें