मृतका के पति मोहम्मद अमीन ने बताया कि उसकी पत्नी सलमा दिमागी रूप से अस्वस्थ थी। बीते 14 दिसंबर से वह लापता थी। जैतपुरा थाने में उसकी गुमसुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। इस बीच शव मिलने की जानकारी मिली।
वाराणसी जिले के जैतपुरा थाना क्षेत्र के अमानुल्लाहपूरा इलाके में रहने वाली 33 वर्षीय विवाहिता का शव शनिवार को राजापुरा स्थित एक कुएं में मिला। जिसके बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। इस बीच घटना की सूचना किसी ने पुलिस को दे दी। मौके पर जैतपुर पुलिस और विवाहिता के परिजन पहुंचे। पुलिस की मौजूदगी में विवाहिता का शव कुएं से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
मृतका के पति मोहम्मद अमीन ने बताया कि उसकी पत्नी सलमा दिमागी रूप से अस्वस्थ थी। बीते 14 दिसंबर से वह लापता थी। जैतपुरा थाने में उसकी गुमसुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। इस बीच शनिवार की सुबह सूचना मिली कि राजापुरा इलाके में कुएं में एक महिला का शव मिला है।
वहां पहुंचकर देखा तो शव का शिनाख्त सलमा के रूप में हुआ। पति अमीन ने बताया कि सलमा का इलाज चल रहा था। दोनों को चार बच्चे हैं। बच्चों व परिजनों का रोना-बिलखना देख मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। पुलिस ने विवाहिता के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।