फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़: नदी में उतराया मिला युवती का शव, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

Fri, 16 Jul 2021 03:10 PM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

रौनापार थाना क्षेत्र के अजगरा मगरवी गांव से गुजरी छोटी सरयू नदी में शव मिला। परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर फोन कर तंग करने का आरोप लगाया है। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जनपद के रौनापार थाना क्षेत्र के अजगरा मगरवी गांव से गुजरी छोटी सरयू नदी में शुक्रवार की सुबह एक युवती का शव उतराया मिला। युवती ने आत्महत्या की है या उसकी हत्या की गई है, यह तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही स्पष्ट हो सकेगा। लेकिन, परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


अजगरा मगरवी गांव के लोग शुक्रवार की सुबह छोटी सरयू नदी की तरफ गए थे। इसी दौरान ग्रामीणों ने नदी में एक शव उतराया देखा। ग्रामीणों की सूचना पर रौनापार थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला। शव की शिनाख्त पास के ही एक गांव की युवती के रूप में हुई। पुलिस की सूचना पर युवती के परिजन भी मौके पर पहुंच गए।

परिजनों ने बताया कि युवती बृहस्पतिवार की सुबह से लापता थी और वे उसकी तलाश में जुटे थे। परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर आरोप लगाया कि वह फोन कर युवती को काफी दिनों से परेशान कर रहा था। शिकायत लेकर घर पहुंचने पर युवक के परिजन मारपीट पर आमादा हो जाते थे। संभवतः इसकी के चलते उसने आत्महत्या किया होगा।
विज्ञापन


इस संदर्भ में क्षेत्राधिकारी सगड़ी महेंद्र शुक्ला का कहना है कि नदी में शव मिला है। मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी। परिजन एक युवक पर आरोप लगा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें