फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में कूदे पिता-पुत्र का शव मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। सामनेघाट पुल से दो मासूम बच्चों संग गंगा में छलांग लगाने वाले विनोद पटेल (32) का शव शुक्रवार को सुजाबाद से पुलिस ने बरामद किया। वहीं, बड़े पुत्र प्रियांशु (5) का शव अस्सी घाट इलाके में मिला। लंका पुलिस ने पिता व पुत्र के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवा दिया है। दोनों के शव देखते ही परिजन बेसुध हो गए।
विज्ञापन

पड़ाव के बहादुरपुर निवासी पिता कल्लू पटेल ने बिलखते हुए कहा कि विनोद अपनी पत्नी की बातों में आकर दुनिया उजाड़ गया और हमारा बुढ़ापा भी खराब कर दिया। कभी ऐसा सोचा नहीं था कि विनोद ऐसा कदम उठाएगा। रमना की रहने वाली विनोद की बड़ी बहन गौरी का भी रो रोकर बुरा हाल था। एक सप्ताह पूर्व पत्नी प्रियंका से तलाक होने के बाद से विनोद पटेल बच्चों की परवरिश व भविष्य को लेकर चिंतित था। इसी अवसाद में आकर विनोद ने अपने दोनों मासूम बच्चों अंशु (3) व प्रियांशु (5) के साथ बुधवार रात डेढ़ बजे सामनेघाट पुल से गंगा में छलांग लगा दिया था। अंशु का शव बृहस्पतिवार को बरामद हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें