फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: घर में फंदे से लटका मिला वाहन चालक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Wed, 09 Aug 2023 08:37 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के ओम नगर कॉलोनी में वाहन चालक का शव फंदे से लटका मिला। परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताई है। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन
सुनील पटेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के लालपुर पांडेयपुर थाना क्षेत्र की ओम नगर कॉलोनी में वाहन चालक का शव फंदे से लटका मिला। परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताई है। लालपुर पांडेयपुर थाने की पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर प्रकरण में आगे की कार्रवाई की बात कही है।

विज्ञापन


ओम नगर कॉलोनी निवासी वाहन चालक सुनील पटेल (24) मंगलवार की रात खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोया था। बुधवार की सुबह पिता रमाशंकर ने सुनील के कमरे का दरवाजा खोला तो उसे फंदे से लटका देख अवाक रह गए। आनन-फानन सुनील को नीचे उतारकर दीनदयाल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजनों ने बताया कि रमाशंकर के दो पुत्रों में दिलीप पटेल बड़ा और सुनील पटेल छोटा था। सुनील अपने बड़े भाई के साथ पटरी-बल्ली का कारोबार करने के साथ ही मालवाहक भी चलाता था। परिजनों की हत्या की आशंका पर लालपुर पांडेयपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह की पुष्टि होने पर कार्रवाई की बात कही है।

विज्ञापन

पेड़ के नीचे बैठा युवक जमीन पर गिरा, मौत

जैतपुरा थाने की चौकाघाट पुलिस चौकी के समीप बुधवार को पेड़ के नीचे बैठा हुआ एक युवक जमीन पर गिरा तो फिर नहीं उठा। युवक की पहचान भदऊंचुंगी निवासी राजेंद्र प्रसाद (42) के रूप में हुई। पुलिस से घटना की जानकारी पाकर युवक के परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि राजेंद्र प्रसाद सुबह घर से काम पर जाने के लिए निकला था। वहीं, जहां राजेंद्र की मौत हुई है उससे कुछ दूरी पर देसी शराब का ठेका भी है। राजेंद्र शराब पीने का आदी था। इसे लेकर भी तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त रहीं। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

बुआ के घर आए भतीजे की डूबने से मौत

तिवारीपुर गांव में बुआ के घर आए छह वर्षीय मासूम की खेत में बने गड्ढे में भरे पानी में डूबने की वजह से मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं, मासूम की मौत की सूचना पाकर उसका पिता शव लेकर अपने घर चला गया। बड़ागांव थाना क्षेत्र के कनियर गोपालपुर गांव निवासी जितेंद्र बनवासी की पत्नी गुंजा अपने छह वर्षीय बेटे अजीत को लेकर तिवारीपुर गांव में अपनी ननद सुनीता के घर आई थी। बुधवार को आसपास के चार-पांच बच्चों के साथ खेलते हुए अजीत घर से थोड़ी दूर निकल गया।

खेलने के दौरान ही एक खेत से मिट्टी निकालने के कारण बने गड्ढे में भरे पानी में वह चला गया और डूबने लगा। अजीत के साथ खेल रहे बच्चों ने शोर मचाया तो परिजन भाग कर मौके पर पहुंचे। हालांकि तब तक अजीत गड्ढे में भरे पानी में डूब गया था। उसे बाहर निकाल कर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर अजीत का पिता जितेंद्र बनवासी परिजनों के साथ घटनास्थल पर पहुंचा। इसके बाद जितेंद्र अपने बेटे का शव लेकर कनियर गोपालपुर स्थित अपने घर चला गया।
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आकर मजदूर की मौत

कादीपुर रेलवे स्टेशन के पास सीतामढ़ी से आनंद बिहार को जा रही ट्रेन की चपेट में आने से बुधवार को मुनारी पटेल (50) की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि मुनारी पटेल के दो लड़के व दो लड़की हैं। जिसमें एक लड़के व एक लड़की की शादी हो चुकी है। मुनारी पटेल राजगीर मिस्त्री था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें