फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: पहड़िया मंडी के पास ट्रक में मिला चालक का शव, चार दिन पहले सेब लेकर बनारस आया था

Sat, 16 Jul 2022 02:25 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के पहड़िया मंडी में चार दिन पहले सेब लेकर आए ट्रक चालक का शव केबिन में मिला। ड्राइविंग लाइसेंस के जरिए उसकी पहचान हुई। 
विज्ञापन
चालक का मिला शव
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के पहड़िया मंडी के पास खड़े ट्रक से शनिवार को दुर्गंध आने लगी। लोगों ने झांक कर देखा तो ट्रक के केबिन में चालक का शव था। ड्राइविंग लाइसेंस के जरिए उसकी पहचान लाल सिंह (46) निवासी निवाई चम्बा, सोलन हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई। वह चार दिन पहले सेब लेकर पहड़िया मंडी आया था। माल को अनलोड करने के बाद सीआरपीएफ कैंप के पीछे ट्रक को खड़ा किया था।

विज्ञापन


इसके बाद से ट्रक वहां से हटा नहीं और न ही उसका चालक कहीं दिखा। शनिवार सुबह ट्रक से तेज दुर्गन्ध आने पर लोगों ने केबिन में झांका। तब देखा कि चालक का शव पड़ा है। सूचना के बाद  चौकी प्रभारी पहड़िया प्रकाश सिंह चौहान मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
आशंका जताई जा रही है की अत्यधिक मात्रा में शराब सेवन के कारण ट्रक में ही उसकी मौत तीन दिन पहले हो गई थी। आढ़ती गोपाल सोनकर ने बताया की चार दिन पूर्व माल अनलोड किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें