फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक पर घंटों पड़ा रहा शव: मिर्जापुर में सीमा विवाद में उलझी दो थानों की पुलिस, जमीन देखने के लिए बुलाना पड़ा लेखपाल

Tue, 03 Aug 2021 12:13 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

गैपुरा-जिगना रेलवे स्टेशन के मध्य बरीदुबे गांव में रेलवे ट्रैक के पास एक युवक की लाश मिली। सूचना पर गैपुरा-जिगना थानों की पुलिस पहुंच गई। लेकिन शव को एक-दूसरे की सीमा में बताती रही।
विज्ञापन
लेखपाल से जमीन के बारे में पूछते पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में गैपुरा और जिगना रेलवे स्टेशन के बीच बरीदुबे गांव के पास सोमवार सुबह अपलाइन रेलवे ट्रैक पर भदोही निवासी युवक का शव मिला। दो थानों में सीमा विवाद के चलते शव काफी देर तक वैसे ही पड़ा। बाद में जिगना पुलिस ने शव की शिनाख्त कराकर परिजनों को सूचना दी। पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया मामला ट्रेन से गिरने से मौत होने का लग रहा है। 

विज्ञापन


सोमवार सुबह बरीदुबे गांव के पास रेलवे ट्रैक के पास युवक का शव पड़ा था। लोगों की सूचना पर पहुंची जिगना पुलिस ने मामला विंध्याचल क्षेत्र का बताते हुए विंध्याचल पुलिस को सूचना दे दी। विंध्याचल पुलिस ने भी घटनास्थल क्षेत्र से बाहर बता दिया। बाद में लेखपाल अमित कुमार ने बरीदुबे गांव को जिगना थाना क्षेत्र में बताया।

इसके बाद जिगना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवक की जेब से मिले आधार कार्ड के अनुसार मृत युवक संदीप कुमार मिश्रा(28) निवासी गुरदत्त नगर पाइप लाइन रोड रस्सीवाला कंपाउंड कुर्ला बेस्ट मुंबई था। उसके पास एक छोटा मोबाइल टूटा पड़ा था। उसके सिम को दूसरे मोबाइल में लगाकर बात करने पर उसकी शिनाख्त हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

संदीप भदोही के हरजुपुर का मूल निवासी है। वह पहले मुंबई में काम करता था। कोविड संक्रमण के बाद घर आ गया था। बुधवार को दर्शन करने मैहर देवी गया था। वहां से लौटते समय किसी तरह उसकी मौत हो गई। वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें