वाराणसी के लोहता थाना क्षेत्र के केराकतपुर छावनी के पास गुरुवार को एक अज्ञात लगभग 40 वर्षीय युवक का शव मिला। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की लेकिन पहचान नहीं हो पाई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, केराकतपुर छावनी के पास लोहता भीटारी मार्ग पर गुरुवार की सुबह लोग टहल रहे थे। इसी दौरान एक युवक का शव देखा, उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव की शिनाख्त कराने की काफी कोशिश की, लेकिन नहीं हो पाई।
मृतक का गला सफेद रंग के गमछे से कसा था। नाक और कान से खून आ रहा था। मौके पर फॉरेंसिक टीम के साथ अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण नीरज पांडेय, क्षेत्राधिकारी सदर चारु द्विवेदी बी पहुंच गए। थानाध्यक्ष विश्वनाथ प्रताप सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिर्पोट आने के पता चलेगा कि हत्या कैसी की गई है।