फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi Flood: डीसीपी वरुणा ने बाढ़ पीड़ितों को बांटा दूध, दवा और पानी, प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा

Sun, 28 Aug 2022 10:28 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी में बाढ़ से हालात खराब हैं। लोगों को काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में कमिश्नरेट पुलिस की पेट्रोलिंग जारी है। इसी क्रम में शनिवार को डीसीपी वरुणा आरती सिंह ने एनडीआरएफ के साथ मिलकर बाढ़ पीड़ितों में खाद्य सामग्री, दूध, दवाएं, बोतलबंद पानी आदि का वितरण किया।
विज्ञापन
डीसीपी वरुणा ने बाढ़ पीड़ितों में बांटी राहत सामग्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में कमिश्नरेट पुलिस की पेट्रोलिंग जारी है। शनिवार को डीसीपी वरुणा आरती सिंह ने एनडीआरएफ के साथ सारनाथ और चेतगंज बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया। बाढ़ पीड़ितों में खाद्य सामग्री, दूध, दवाएं, बोतलबंद पानी आदि का वितरण किया।

विज्ञापन

उधर, पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश के निर्देश पर आदमपुर के कोनिया में पुलिसकर्मियों ने बाढ़ पीड़ितों में खाद्य सामग्री का वितरण किया। 

बता दें कि, मध्य प्रदेश और राजस्थान की नदियों में उफान से बनारस पूरी तरह से बाढ़ से घिर गया है। गंगा के रौद्र रूप के कारण वरुणा में पलट प्रवाह से आम जनजीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया है। शनिवार को गंगा खतरे के निशान से 50 सेंटीमीटर ऊपर बह रही हैं। हालांकि बढ़ाव की रफ्तार दिन भर कम होने के बाद रात में बढ़ गई और दो सेंटीमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार जलस्तर में बढ़ने लगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें