वाराणसी में रविवार सुबह से ही मौसम का मिजाज बदल गया है। जहां हवा की रफ्तार थमी है वहीं रविवार भोर से हो रही बूंदाबांदी की वजह से मौसम खुशनुमा हो गया है।
शनिवार को दिन में तेज धूप,उमस के बाद वाराणसी में रविवार सुबह से ही मौसम का मिजाज बदल गया है। जहां हवा की रफ्तार थमी है वहीं रविवार भोर से हो रही बूंदाबांदी की वजह से मौसम खुशनुमा हो गया है।
विज्ञापन
पिछले एक सप्ताह से तापमान में भी उतार चढ़ाव बना है। पिछले सप्ताह अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था वहीं शनिवार को 35 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि नम हवाओं का दबाव बढ़ने के साथ ही तीस अगस्त तक बूंदाबांदी से लेकर हल्की से तेज बारिश की संभावना है। तापमान में भी कमी देखने को मिल सकती है।