फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय बालिका दिवस: काशी के इस ‘गुरुकुल’ में होठों पर मंत्र और हाथों में शस्त्र लेकर चलती हैं बेटियां

Mon, 24 Jan 2022 11:21 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

देश-दुनिया में सर्वविद्या की राजधानी के रूप में विख्यात काशी में एक ऐसा ‘गुरुकुल’ भी है जो आधुनिकता की आबोहवा के बीच वैदिक युगीन शिक्षा और गुरु-शिष्य परंपरा की मिसाल है। क
विज्ञापन
पाणिनी कन्या विद्यालय में दूसरे प्रदेशों से आकर भी लड़कियां ले रहीं शिक्षा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

होठों पर मंत्र और हाथों में शस्त्र, पाणिनी कन्या महाविद्यालय की छात्राओं का यह रूप अपने आप में बेहद अनोखा है। आम घरों में बच्चियां खेल कूद में व्यस्त रहती हैं, लेकिन यहां पर आठ से 10 साल के उम्र की बच्चियां चारों वेद, ऋचाओं का पाठ करते हुए शस्त्र संचालन का भी प्रशिक्षण ले रही हैं।

विज्ञापन


देश-दुनिया में सर्वविद्या की राजधानी के रूप में विख्यात काशी में एक ऐसा ‘गुरुकुल’ भी है जो आधुनिकता की आबोहवा के बीच वैदिक युगीन शिक्षा और गुरु-शिष्य परंपरा की मिसाल है। करीब 40 साल पहले स्थापित इस केंद्र में वर्तमान देश के विभिन्न राज्यों की छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रही हैं।

देश की संस्कृति और परंपरा को बचाने की  पहल
महमूरगंज स्थित पाणिनी कन्या महाविद्यालय में शस्त्र और शास्त्र की शिक्षा ले रही बच्चियां देश की संस्कृति और परंपरा को बचाने की एक पहल कर रही हैं। यहां पर प्रवेश लेने के बाद वैदिक पाठशाला की तरह ऋग्वेद, यजुर्वेद, अथर्ववेद, सामवेद का अध्ययन करती हैं। प्राचार्य नंदिता कृष्ण शास्त्री ने बताया कि बच्चियां वेद पाठ और संस्कृत सीख रहीं हैं। ये अलग अलग प्रदेशों से आई हैं।

विज्ञापन

नेपाल से शिक्षा के लिए आईं हैं बच्चियां

पाणिनी कन्या महाविद्यालय में शस्त्र और शास्त्र की शिक्षा - फोटो : amar ujala
यूपी, गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान के साथ ही पड़ोसी देश नेपाल से भी लड़कियां यहां शिक्षा ले रही हैं। महाविद्यालय की प्राचार्या ने बताया अभी नेपाल की कुल पांच बच्चियां हैं।
विज्ञापन

तलवारबाजी, बॉक्सिंग, कराटे का भी प्रशिक्षण

पाणिनी कन्या महाविद्यालय में शस्त्र और शास्त्र की शिक्षा - फोटो : amar ujala
पाणिनी कन्या महाविद्यालय में  शास्त्र शिक्षा के साथ ही यहां पर लड़कियों को शस्त्र की शिक्षा भी दी जाती है। इसमें तलवारबाजी, बॉक्सिंग, कराटे भी सीखाया जाता है। ओपेन नेशनल कराटे प्रतियोगिता में बेटियों ने पदक भी जीता है।
पढ़ेंः काशी विश्वनाथ धाम: हेल्प डेस्क पर बाबा की पूजा की थाली से पंचामृत सामग्री नदारद, श्रद्धालुओं की शिकायत पर जांच के आदेश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें