फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: बेटी ने पिता पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Thu, 21 Apr 2022 05:24 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के भेलूपुर थाने में एक युवती ने तहरीर देकर पिता पर ही दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। 
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के भेलूपुर थाने में एक युवती ने तहरीर देकर पिता पर ही दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने गुरुवार को मुकदमा दर्ज आरोपी मुर्गियां टोला निवासी अब्दुल कलाम (47)  को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर भेलूपुर रमाकांत दुबे ने बताया कि युवती का आरोप है कि उसके पिता उसके साथ कई साल से जबदस्ती करते थे। पांच माह पहले युवती की शादी हुई।

विज्ञापन


शादी के बाद भी आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पिता की हरकतों से अजीज आ चुकी युवती ने पूरे मामले की जानकारी अपने पति दी। इसके बाद युवती के पति ने मामले में अपने ससुर से पूछताछ की। जिसके बाद युवती ने भेलूपुर थाने में तहरीर दी। इंस्पेक्टर भेलूपुर ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। आरोपी साड़ी की छपाई करता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें