फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासनिक सेवा की तैयारी: बीएचयू में कल होगा आंबेडकर उत्कृष्टता केंद्र का शुभारंभ, कई कैबिनेट मंत्री होंगे शामिल

Thu, 21 Apr 2022 11:14 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को प्रशासनिक सेवा परीक्षाओं के लिए निशुल्क कोचिंग उपलब्ध कराने के लिए डॉ. अंबेडकर उत्कृष्टता केंद्र खोला जा रहा है।  केंद्र का शुभारंभ बीएचयू में शुक्रवार को होगा।
विज्ञापन
काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को प्रशासनिक सेवा की तैयारी के लिए अब भटकने की जरूरत नहीं है। विश्वविद्यालयों में डॉ. आंबेडकर उत्कृष्टता केंद्र के माध्यम से निशुल्क कोचिंग दी जाएगी। इस केंद्र का शुभारंभ काशी हिंदू विश्वविद्यालय  (बीएचयू ) में 22 अप्रैल को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार और उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल करेंगी।

विज्ञापन


शताब्दी कृषि सभागार में कार्यक्रम में कई केंद्रीय मंत्रियों समेत देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपति भी मौजूद रहेंगे। डॉ. आंबेडकर उत्कृष्टता केंद्र केवल बीएचयू ही नहीं बल्कि 31 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में स्थापित किया जा रहा है। इसके खुलने से सबसे बड़ा लाभ प्रशासनिक सेवा की तैयारी करने वाले अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को होगी।

योग्य महिला अभ्यर्थियों को मिलेगी वरीयता

केंद्र की खासियत यह है कि इसमें 33 प्रतिशत अनुसूचित जाति की योग्य महिला अभ्यर्थियों को वरीयता दी जाएगी। पुस्तकालय, हाई स्पीड वाईफाई आदि सुविधाएं भी रहेंगी। कार्यक्रम में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार के साथ ही राज्यमंत्री ए नारायण स्वामी और प्रतिमा भौमिक शामिल रहेंगी। बीएचयू के साथ ही उन सभी विश्वविद्यालयों के कुलपति भी मौजूद रहेंगे, जहां उत्कृष्टता केंद्र स्थापित किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें