वाराणसी शहर के प्रमुख चौराहे पर तेज हवाओं से होर्डिंग के गिरने का खतरा होता है। इन्हें हटवाने के लिए नगर निगम की ओर से सर्वे चल रहा है। विज्ञापन एजेंसियों को नोटिस देकर आगाह किया गया है वे अपने स्तर से निरीक्षण कर इन्हें एक सप्ताह के भीतर हटवाएं। सभी विज्ञापन एजेंसियों को निर्देशित किया गया है कि साइटों का निरीक्षण कर लें ताकि किसी प्रकार की दुर्घटनाएं न हो। इनमें स्ट्रक्चर और फ्लैक्स शामिल हैं। जो लोग इसे नहीं हटवाएंगे उन पर कार्रवाई भी की जाएगी। असुरक्षित वैध विज्ञापनों को निरस्त भी किया जा सकता है।
नगर निगम विज्ञापन उपविधि में सुधार के बाद अब एजेंसियों की मनमानी नहीं चल पाएगी। इसे नगर निगम (आकाश चिह्न, विज्ञापनों का नियंत्रण एवं अनुज्ञप्ति शुल्क वसूली) उपविधि कहा जाएगा। विद्युत डिजिटल विज्ञापन, भू विज्ञापन, बारामदा-दुकान विज्ञापन, दीवार विज्ञापन, प्रक्षिप्त विज्ञापन, शामियाना विज्ञापन, आकाशीय विज्ञापन, अस्थायी और विविध विज्ञापन, ट्रैफिक पुलिस बूथ विज्ञापन, जन सुविधा स्थान विज्ञापन, जन सुविधा स्थापन विज्ञापन, विशेष प्रकार छतरी विज्ञापन, पताका, झंडी, गुब्बारा विज्ञापन, ट्री गार्ड फ्लावर पार्ट विज्ञापन के लिए अनुमति जरूरी होगी। साथ ही उसके सुरक्षा पहलुओं को भी देखा जाएगा।
इसे भी पढ़ें; Varanasi News Today: हादसों में दो मौत, एक खुदकुशी, भाजपा नेता समेत नौ पर एफआईआर का आदेश समेत प्रमुख खबरें
इन विज्ञापनों के सुरक्षा पहलुओं को देख रहे अधिकारी
विद्युत डिजिटल विज्ञापन, भू विज्ञापन, बारामदा-दुकान विज्ञापन, दीवार विज्ञापन, प्रक्षिप्त विज्ञापन, शामियाना विज्ञापन, आकाशीय विज्ञापन, अस्थायी एवं विविध विज्ञापन, ट्रैफिक पुलिस बूथ विज्ञापन, जन सुविधा स्थान विज्ञापन, जन सुविधा स्थापन विज्ञापन, विशेष प्रकार छतरी विज्ञापन, पताका, झंडी, गुब्बारा विज्ञापन, ट्री गार्ड फ्लावर पार्ट विज्ञापन के लिए अनुमति जरूरी होगी। साथ ही उसके सुरक्षा पहलुओं को भी देखा जाएगा।
अधिकारी बोले
खतरनाक होर्डिंग हटवाने के लिए विज्ञापन एजेंसियों को नोटिस दिया गया है। साथ ही सर्वे कर देखा जा रहा है कहां खतरनाक होर्डिंग हैं।
-जितेंद्र कुमार, प्रभारी अधिकारी विज्ञापन