Chandauli News: चंदौली जिले में आग में झुलसने से लैब टेक्नीशियन की मौत हो गई। वह वाराणसी का रहने वाला था। आग लगने की वजह का पता नहीं चल सका। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के जरिये मौत की वजह स्पष्ट हो जाएगी।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
चंदौली जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में नगर पंचायत के वार्ड नंबर 13 राजीव नगर में बृहस्पतिवार की रात खाना खाकर कमरे में सो रहे निजी अस्पताल के लैब टेक्नीशियन उत्तम विश्वकर्मा की आग में झुलसने से मौत हो गई। सुबह आसपास के लोगों ने दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आग लगने की वजह का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
वाराणसी के रामनगर थानाक्षेत्र के भीटी के रहने वाले उत्तम विश्वकर्मा चंदौली नगर के एक निजी अस्पताल में लैब टेक्नीशियन थे। वह राजीव नगर वार्ड में किराये के कमरे में रहते थे। स्थानीय चिंटू कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात को खाना खाने के बाद उत्तम किराये के कमरे में सोने के लिए चले गए। शुक्रवार को काफी देर बाद तक कमरा नहीं खुलने पर लोगों ने खिड़की के अंदर झांककर देखा।
कमरे के अंदर उत्तम का अधजला शव पड़ा था। लोगों ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला। सूचना मिलने पर उत्तम के परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई थी। सदर कोतवाल विजय बहादुर सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट हो पाएगी।