फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दादर एक्सप्रेस : वाराणसी सिटी स्टेशन से फर्जी टीटीई गिरफ्तार, यात्रियों को धमकी देकर कर रहा था वसूली

Fri, 10 Sep 2021 11:09 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

ट्रेन में चल रहे आरपीएफ स्काट ने औड़िहार और सिटी स्टेशन के बीच में घेराबंदी करते हुए उक्त फर्जी टीटीई को पकड़ा। आरोपी गाजीपुर के दुल्लहपुर थाना के मटुकपुर का रहने वाला है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस दादर एक्सप्रेस से फर्जी टीटीई को जीआरपी ने शुक्रवार सुबह सिटी स्टेशन से गिरफ्तार किया। ट्रेन में यात्रियों से टिकट चेकिंग के दौरान आरपीएफ और चेकिंग दल ने फर्जी टीटीई को औड़िहार के बीच पकड़ा और सिटी स्टेशन पर पहुंचते ही जीआरपी के हवाले कर दिया। टीटीई के कब्जे से टिकट कलेक्टर का आई कार्ड, आधार कार्ड, वोटर आईडी सहित रेलवे से संबंधित अन्य दस्तावेज मिले हैं। 

विज्ञापन


गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस को जाने वाली 05018 दादर एक्सप्रेस में टिकट जांच स्क्वाड टीम के वरिष्ठ टिकट परीक्षक राकेश कुमार, उप मुख्य टिकट परीक्षक सुनील कुमार सिंह, मारूफ खां, नौशाद खां को सूचना मिली कि टूएस कोच में एक फर्जी टीटीई यात्रियों को धमका कर वसूली कर रहा है। ट्रेन में चल रहे आरपीएफ स्काट में शामिल नंदलाल, अजीत कुमार दास की मदद से औड़िहार और सिटी स्टेशन के बीच में घेराबंदी करते हुए उक्त फर्जी टीटीई को पकड़ा गया। आरोपी गाजीपुर के दुल्लहपुर थाना के मटुकपुर का रहने वाला है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें