फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी : देश के पहले मॉडल ब्लॉक में पहुंचे ग्राम विकास मंत्री, स्टार्ट अप ग्रामीण उद्यमी योजना का किया उद्घाटन

Fri, 10 Sep 2021 10:32 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

ग्राम विकास मंत्री ने ब्लॉक सभागार में उपस्थित क्षेत्र पंचायत सदस्यों एवं ग्राम प्रधानों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का कार्यक्रम हमेशा सेवापुरी में लगा रहता है, यह प्रधानमंत्री का संसदीय क्षेत्र होने के नाते ग्राम प्रधान कार्य योजना बनाकर गांव का विकास कराते हैं।
विज्ञापन
सेवापुरी ब्लाक मुख्यालय पर कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री आवास की लाभार्थी को चाबी प्रदान करते मंत्री व अन्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के पहले मॉडल ब्लॉक सेवापुरी में शुक्रवार को ग्राम विकास मंत्री राजेंद्र प्रसाद सिंह उर्फ मोती सिंह पहुंचे। उन्होंने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा संचालित स्टार्ट अप ग्रामीण उद्यमी योजना का फीता काटकर उद्घाटन किया। उन्होंने योजना के बारे में विस्तृत जानकारी हासिल की और कहा कि यह योजना सिर्फ सेवापुरी ही नहीं पूरे जिले में लागू होनी चाहिए।

विज्ञापन


उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए निर्देशित भी किया। आजीविका मिशन के कर्मचारियों ने मंत्री को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। प्रांगण में लगाए गए बाल विकास परियोजना द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के स्टाल का निरीक्षण किया एवं बच्ची प्रार्थना का केक काट, नैतिक दुबे व समक्ष के अन्नप्राशन कार्यक्रम में भी सम्मिलित हुए।

ग्राम विकास मंत्री ने ब्लॉक सभागार में उपस्थित क्षेत्र पंचायत सदस्यों एवं ग्राम प्रधानों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का कार्यक्रम हमेशा सेवापुरी में लगा रहता है, यह प्रधानमंत्री का संसदीय क्षेत्र होने के नाते ग्राम प्रधान कार्य योजना बनाकर गांव का विकास कराते हैं। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से अधिकारियों का चोली दामन का रिश्ता बताते हुए कहा कि जब अधिकारी और जनप्रतिनिधि का सामंजस्य बैठता है तो ब्लॉक जिला ग्राम पंचायत के विकास में किसी प्रकार की समस्या नहीं होती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें