फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही में सड़क दुर्घटना में साइकिल सवार की मौत, बाइक चालक गंभीर 

Sat, 30 Nov 2019 05:35 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन - फोटो : a
विज्ञापन

भदोही जिले के सुरियावां दुर्गागंज मार्ग पर बिहियापुर गांव में स्थित ब्रह्मा बाबा धाम के पास बाइक एवं साइकिल सवार की टक्कर में शनिवार को लगभग 4 बजे साइकिल चालक सोलह वर्षीय अमन कुमार शिल्पकार की मौत हो गई, वहीं बाइक चालक अठारह वर्षीय अमरेशपुरी गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन


सुरियावां नगर के बाईपास निवासी राम सिंह शिल्पाकार के पुत्र अमन कुमार शिल्पकार दुर्गागंज बाजार से दवा लेकर साइकिल से घर आ रहा था, तभी विपरीत दिशा से सुरियावां क्षेत्र के तुलापुर निवासी जगदंबा पुरी अपने पुत्र अमरीश पुरी के साथ बाइक से घर जा रहे थे।

बाइक असंतुलित हो जाने से साइकिल एवं बाइक में जोरदार टक्कर हो गई और साइकिल सवार अमन कुमार शिल्पकार की मौत हो गई, वहीं बाइक चालक अमरीश पुरी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में निजी अस्पताल ले गए, जहां पर डॉक्टरों ने भदोही के लिए रेफर कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार बाइक चालक की हालत गंभीर है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए ज्ञानपुर भेज दिया। मृतक अमन कुमार शिल्पकार तीन भाइयों ने दूसरे नंबर पर था। मां तारा देवी का रो-रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें