फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदासी कोलमंडी के चार ट्रांसपोर्टरों की गद्दियों पर कस्टम का छापा, वाराणसी और लखनऊ के टीम की संयुक्त कार्रवाई

Wed, 10 Mar 2021 12:23 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विदेशों से कोयला मंगवाकर नेपाल भेजे जाने के मामले में कस्टम विभाग की वाराणसी और लखनऊ की संयुक्त टीम ने मंगलवार को चंदासी स्थित कोलमंडी में चार ट्रांसपोर्टरों की गद्दियों पर छापा मारा। टीम ने चारों ट्रांसपोर्टरों की बिल्टियां जब्त कर लीं। बिल्टियों पर न तो जीएसटी अंकित था और न ही ट्रांसपोर्ट का रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज था।  

विज्ञापन


पिछले दिनों कस्टम की टीम ने मंडी के एक बड़े कोयला व्यापारी की गद्दी व वाराणसी के सिगरा स्थित उसके मकान पर छापा मारा था। इस दौरान घर से काफी नकदी बरामद हुई थी। मामले में पूछताछ में मिली जानकारी के बाद कस्टम विभाग की टीम मंगलवार को फिर चंदासी कोलमंडी पहुंची।

टीम ने नेपाल कोयला भेजने वाले ट्रांसपोर्टरों के यहां घंटों जांच की। टीम ने चार ट्रांसपोर्टरों की बिल्टियां जब्त कर लीं। इन बिल्टियों पर न तो जीएसटी अंकित था और न ही ट्रांसपोर्टरों का रजिस्ट्रेशन नंबर लिखा था। सूत्रों के अनुसार, टैक्स चोरी के लिए कई कोयला व्यवसायी फर्जी फर्मों के सहारे कारोबार करते हैं।  
विज्ञापन


दस से अधिक व्यापारियों से हो सकती है पूछताछ
पिछले दिनों सीबीआई ने चंदासी कोलमंडी के दो व्यापारियों को नोटिस भेजकर कोलकाता बुलाया था। दोनों से कोलकाता में पूछताछ की जा रही है। इधर, चर्चा है कि दस से अधिक व्यापारियों को पूछताछ के लिए सीबीआई नोटिस भेज सकती है।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें