फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: स्कूल बस की टक्कर से ड्यूटी पर तैनात CRPF जवान की मौत, ब्रेक फेल होने के कारण हादसा!

Mon, 15 May 2023 10:32 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के पहड़िया मंडी स्थित 95 बटालियन सीआरपीएफ के कैंप में स्कूल वाहन की टक्कर से ड्यूटी पर तैनात जवान की मौत हो गई। जवान गाजीपुर जिले के रहने वाले थे। 
विज्ञापन
सीआरपीएफ के जवान को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। पहड़िया मंडी स्थित 95 बटालियन सीआरपीएफ के कैंप में स्कूल वाहन की टक्कर से ड्यूटी पर तैनात जवान की मौतहो गई। हादसे का कारण स्कूल बस का ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है। हादसे की सूचना पर लालपुर-पांडेयपुर थाने की पुलिस के साथ ही सारनाथ एसीपी मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन


गाजीपुर जिले के बल्लीपुर बिरनो निवासी वशराज सिंह (45) 95 बटालियन सीआरपीफ में तैनात थे। सोमवार सुबह उनकी ड्यूटी गेट पर गार्ड के रूप में लगी थी।  बटालियन की स्कूल बस कैंपस के बच्चों को लेकर जा रही थी। गेट पर पहुंचते ही बस का ब्रेक फेल हो गया। गेट पर तैनात सीआरपीएफ जवान को चपेट में लेते हुए बस पिलर से जा टकराई।

जवान बस और पीलर के बीच में ही फंसा रहा। मौके पर मौजूद जवानों ने आननफानन बस को धक्का देकर पीछे किया। गंभीर रूप से घायल जवना को अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। जवान की मौत से बटालियन में शोक की लहर दौड़ गई।  
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: वाराणसी में भीषण गर्मी से लोग हलाकान, न दिन में चैन न रात में राहत, सुबह से ही बढ़ी तपिश

विज्ञापन

हादसे की सूचना पर लालपुर-पांडेयपुर थाने की पुलिस पहुंची। थोड़ी देर बाद एसीपी सारनाथ भी मौके पर पहुंचे। सीआरपीएफ जवान के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। पुलिस आगे की कार्यवाही में जुटी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें