फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी एयरपोर्ट पर उड़ा प्लास्टिक का खिलौना, मचा हड़कंप

Mon, 05 Aug 2019 11:37 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
एयरपोर्ट पर उड़ा प्लास्टिक का खिलौना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सोमवार को प्लास्टिक का खिलौना उड़ते दिखा तो हड़कंप मच गया। ड्रोन कैमरे की आशंका में सीआईएसएफ के जवानों ने खिलौने को कब्जे में लेकर उसकी सघन तलाशी ली।

विज्ञापन


सीआईएसएफ और बीडीएस ने तस्दीक कर ली कि प्लास्टिक का खिलौना है तो सभी ने राहत की सांस ली। बाबतपुर एयरपोर्ट के पूर्वी छोर से आया प्लास्टिक का खिलौना हवा के साथ उड़ते हुए एयरपोर्ट कॉलोनी के एक पेड़ में फंस गया था।

जवानों के हाथ में प्लास्टिक का खिलौना

विज्ञापन

आनन-फानन में सीआईएसएफ के जवानों ने एटीसी, क्यूआरटी दस्ता और बम निरोधक दस्ते को सूचित कर खिलौने को कब्जे में लिया। इस संबंध में सीआईएसएफ के कमांडेंट सुब्रत झा ने बताया कि बच्चों के खेलने वाला हवा भरा हुआ प्लास्टिक का कार्टून जैसा खिलौना था। एहतियातन सभी को एलर्ट कर उसकी जांच कराई गई।

विज्ञापन

आकाशदीप माथुर ने एयरपोर्ट निदेशक का कार्यभार संभाला :
लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के नए निदेशक के तौर पर सोमवार को आकाशदीप माथुर ने कार्यभार संभाला। आकाशदीप को अब तक निदेशक रहे अनिल राय ने कार्यभार सौंपा। आकाशदीप ने बताया कि बाबा विश्वनाथ की नगरी में सेवा का अवसर पाकर वह गर्व महसूस कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह इसके पहले जम्मू-कश्मीर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के निदेशक के तौर पर कार्यरत थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें