फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से गिरकर रहस्यमयी मौत मर रहे कौवे, लोग अनहोनी आपदा की आशंका से सहमे

Sat, 08 Feb 2020 02:34 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
पेड़ से गिरकर कौवों की मौत। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में पेड़ से गिरकर कौवे दम तोड़ रहे हैं। करीब अब तक एक दर्जन कौवे अपनी जान गंवा चुके हैं। इस घटना से आसपास के लोग सहमे हुए हैं, लोग कोई बड़ी अनहोनी आपदा की आशंका जता रहे हैं।

विज्ञापन


वाराणसी के रोहनिया-मोहनसराय चौराहा स्थित अदलपुरा रोड के किनारे स्थित अलग-अलग पेड़ों पर पिछले दो-तीन दिनों से लगभग एक दर्जन कौवे अचानक पेड़ से गिर रहे हैं और कुछ देर छटपटाते हुए दम तोड़ दे रहे हैं।

विज्ञापन


कौवो की इस रहस्यमयी मौत को देख कर गांव के लोगों में खलबली मच गई। कुछ क्षेत्रीय लोगों ने कहा कि लगता है इलाके में किसी प्रकार की अनहोनी आपदा आ सकती है।

विज्ञापन

साथ ही उनका कहना है कि हो सकता है कि किसी के यहां फसल में कीटनाशक मिलाकर रखा गया हो, जिसके खाने से भी मौत हो रही हो या किसी वायरस से। जिसके कारण अचानक बेहोश होकर पेड़ से गिरने के कुछ देर बाद छटपटा कर कौवों की मौत हो जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें