फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसीः मनाही के बाद भी लोलार्क कुंड पर स्नान के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, पुलिस तैनात

Sun, 12 Sep 2021 12:50 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

कोरोना महामारी को देखते हुए पिछले साल के तरह इस साल भी लोलार्क कुंड पर स्नान पर रोक है।  इसके बाद भी शनिवार को शाम होते ही दूरदराज से भारी संख्या में आस्थावान पहुंच गए। 
विज्ञापन
पुलिस ने कुंड को खाली करवाया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीर्थनगरी काशी के भदैनी स्थित पौराणिक लोलार्क कुंड पर स्नान के लिए प्रशासन के मनाही के बाद शनिवार की शाम को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। कोरोना महामारी को देखते हुए पिछले साल के तरह इस साल भी स्नान पर रोक लगा दी है। जिसके बावजूद भोर से ही आस्थावानों की भीड़ जुटने लगी थी। 

विज्ञापन


सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर भेलुपुर रमाकांत दुबे ने भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच कर कुंड को खाली करवाया।  शनिवार को शाम होते ही दूरदराज से भारी संख्या में आस्थावान पहुंच गए। जिसके बाद भारी मात्रा में पीएसी और भेलुपुर, दशाश्वमेध थाने की फोर्स तैनात कर दी गई।

 इंस्पेक्टर भेलूपुर रमाकांत दुबे ने बताया कि कुंड पर भीड़ होने की सूचना मिलते ही फोर्स के साथ पहुंचकर सभी को कोरोना बन्दी का हवाला देकर वापस लौटा दिया गया। कुंड पर पुलिस की ड्यूटी लगाई गई। महंत शिव प्रसाद पाण्डेय ने बताया कि प्रशासन की तरफ से स्नान बंदी का गजट नहीं होने से स्नान करने वाले पहुंच गए।
विज्ञापन

 

काशी में पौराणिक कुंडों की महिमा अपार

बता दें कि पुरातन नगरी काशी में पौराणिक कुंडों की महिमा अपार है। किसी कुंड के औषधीय जल से पेट और त्वचा रोग दूर होते हैं तो किसी कुंड के जल के स्पर्श आचमन से मन के विकार। गंगा तट पर भदैनी में ऐसा ही एक पौराणिक लोलार्क कुंड है, जहां डुबकी लगाकर सूनी गोद भरने के नि:संतान दंपतियों का तांता लगता है। 
विज्ञापन

क्रीं कुंड पर नहीं सजेगा स्नान मेला

काशी के केदार खंड में स्थित क्रीं कुंड पर बाबा कीनाराम की षष्ठी पर 12 सितंबर को लगने वाले स्नान मेला कोरोना संक्रमण के कारण स्थगित कर दिया गया है। कोरोना संक्रमण के कारण लगातार दूसरे साल स्नान को स्थगित किया गया है।

अघोर शोध एवं सेवा संस्थान, क्रीं कुंड के पीठाधीश्वर अघोराचार्य बाबा सिद्धार्थ गौतम राम ने समस्त भक्त जनों से अपील की है कि भक्त गण धैर्य धारण करें और अपने घर पर रहकर ही बाबा कीनाराम की षष्ठी मनाएं तथा आश्रम शाखा कार्यालय में भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए ही मनाएं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें