पूर्वांचल की सबसे बड़ी विशेश्वरगंज मंडी में सुबह से ही व्यापारियों की भीड़ है। दुकानें खोले जाने की अनुमति मिलने के बाद तो हर दुकानों पर खरीदारी करने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी है। हाल यह है कि सुबह ही लोग जाम में फंस गए हैं। अधिकतर दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिग का पालन करना भी लोग भूल चुके हैं।
वाराणसी जिला प्रशासन और व्यापार मंडलों के लाख कयावद के बावजूद यह भीड़ देखकर कई दुकानदारों ने चिंता जताई। किराना, गल्ला, तेल, चीनी-गुड़ की थोक दुकानों के बाहर मारामारी मची हुई है। इतनी भीड़ उमड़ी की मैदागिन से भैरवनाथ चौराहे से आगे बढ़ने में 15 से 20 मिनट का समय या उससे अधिक ही समय लगा।
ट्राली और मालवाहक वाहनों के चलते सड़क पार करना भी आसान नहीं। नियम कानून का पालन कराने वाली पुलिस भी दूर-दूर तक नहीं नजर आई। चौराहे पर पुलिसकर्मी भी नदारद रहे।