फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलियाः गाय चोरी के आरोप में दो लोगों का सिर मुंडवाकर हाथ में थमा दी 'गाय चोर' की तख्ती

Fri, 12 Jan 2018 02:08 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,
विज्ञापन
पकड़े गए युवकों को नगर में घुमाते लोग - फोटो : file photo
विज्ञापन
यूपी के बलिया में बीते सोमवार को दो गायों की चोरी के आरोप में दो युवकों का सिर मुंडवाकर नगर में घुमाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। पीड़ित की तहरीर पर एक नामजद व 15 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन


पीड़ित उमा राम ने तहरीर में आरोप लगाया है कि वह बछड़ा खरीद कर घर लेकर जा रहे थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने उन्हें चोर समझ कर पकड़ लिया। इससे उनका मानसिक उत्पीड़न हुआ है।

पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने नगर के मल्लाह टोली निवासी सामु मल्लाह सहित 15 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है। क्षेत्राधिकारी अवधेश कुमार चौधरी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वीडियो फुटेज मंगा लिया गया है। जांच कर कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन


बता दें कि सोमवार को श्रीनाथ मठ से दो बछड़ो को लेकर भागते समय ग्रामीणों ने दौड़ाकर दो पशु चोरों को धर दबोचा। ग्रामीणों ने दोनों चोरों की धुनाई कर दी। इसके बाद लोगों ने दोनों को मारपीट कर बाल काटे और चूना लगाकर हाथ में गाय चोर की तख्ती पकडाकर नगर में घुमाया।

इस दौरान सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और दोनों युवकों को हिरासत में लिया। पकडे़ गये दोनों युवक कोतवाली क्षेत्र के नागपुर निवासी उमा पुत्र सुभाष एवं सोनू पुत्र श्याम बिहारी के खिलाफ पुजारी के तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें