केंद्रों की संख्या बढ़ी, महाअभियान जल्द
पिछले सप्ताह 50 से कम केंद्र के बाद सोमवार को 71 और मंगलवार को 84 केंद्रों पर टीका लगाया जाएगा। सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि धीरे-धीरे टीके का संकट दूर हो रहा है। जल्द ही शहरी और ग्रामीण इलाकों में महाअभियान शुरू कराया जाएगा। इसके बाद लोगों को ऑन द स्पॉट पंजीकरण कराकर टीका लगाने की सुविधा मिलेगी।