फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के नशे में युवक ने ममेरे भाई को पीटकर मार डाला, आरोपी गिरफ्तार 

Wed, 06 Jun 2018 09:17 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
शराब के नशे में एक युवक ने अपने ममेरे भाई की पीटकर जान ले ली। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना यूपी के जौनपुर जिले की है।
विज्ञापन


सुजानगंज थाना क्षेत्र के मिश्रमऊ गांव निवासी प्रमोद बनवासी (35) अपनी बुआ के पुत्र पवारा थाना क्षेत्र के चेतरिया गांव निवासी मुकेश मुसहर (30) के साथ फरीदाबाद गांव में स्थित ईंट भट्ठे पर काम करता था।

मंगलवार की रात दोनों शराब के नशे में थे। इसी बीच किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। विवाद के दौरान मारपीट हो गई। आरोप है कि पिटाई से प्रमोद बनवासी की मौत हो गई।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने मुकेश मुसहर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मृतक चार बेटी तथा एक बेटे का पिता था।

हत्या की सूचना पर एसपी केके चौधरी, क्षेत्राधिकारी बदलापुर, एसपी ग्रामीण संजय राय ने मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली। एसपी केके चौधरी का कहना है कि मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें