फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांवटा से नाबालिग लापता, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पांवटा से नाबालिग लापता, केस दर्ज
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब के गोरखूवाला इलाके की एक नाबालिग लापता हो गई है। पिछले 10 दिन से नाबालिग का कोई पता नहीं चल पाया है। इधर-उधर छानबीन करने के बाद परिजनों ने पांवटा पुलिस थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया। पुलिस को सौंपी शिकायत में परिजनों ने बताया कि उनकी साढ़े 17 साल की बेटी 28 मई को रामपुर स्थित एक औद्योगिक इकाई में रोजमर्रा की तरह ड्यूटी पर गई थी लेकिन शाम को वह घर वापस नहीं पहुंची। इसके बाद नाबालिग की सभी जगह तलाश की गई, जब कहीं भी उसका कोई सुराग नहीं लगा तो परिजनों ने पांवटा पुलिस थाना में 5 जून को बेटी की गुमशुदगी का केस दर्ज करवाया। उधर, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें