फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरे कुत्ते को दरवाजे पर फेंकने को लेकर विवाद, महिला को पीट पीट कर मार डाला

Thu, 21 Jun 2018 08:19 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी के मिर्जापुर जिले के एक गांव में बुधवार की रात मरे कुत्ते को दरवाजे पर फेंकने का विरोध करने पर गुरुवार को कुछ लोगों ने एक महिला की पीटकर हत्या कर दी।  बीच बचाव करने पर उसकी बहू भी घायल हो गई। पुलिस ने दो लोगों के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


मुल्हवा गांव निवासी राम प्रसाद के दरवाजे पर बुधवार की रात किसी ने मरा कुत्ता फेंक दिया था। सुबह रामप्रसाद की पत्नी मुन्नी देवी (55) ने देखा तो नाराज हो गई व कुत्ते को मारकर फेंकने का आरोप लगाते हुए कुछ लोगों के प्रति आपत्तिजनक बातें बोलने लगी।

गांव के गिरजाशंकर के परिवारवालों को यह नागवार लगा तो उसे मना किया। इस पर मुन्नी ने कहा कि इसका मतलब है कि उन्हीं लोगों ने कुत्ता फेंका है। इसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया।
विज्ञापन


मृतका के परिजनों के अनुसार दूसरे पक्ष के लोग लाठी डंडा लेकर आ गए और मुन्नी देवी को तब तक पीटते रहे जब तक वह बेदम हो कर गिर न गई । बीच बचाव में मुन्नी की बहू कल्लो देवी (35) पत्नी रामकेश भी घायल हो गई।
विज्ञापन


आसपास के लोग घायलों को पीएचसी पड़री ले गए, वहां से चिकित्सक ने उसे मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान मुन्नी देवी की मौत हो गई। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें