फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटो- सत्यनगर में फायरिंग, युवक को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना उत्तर के मोहल्ला सत्यनगर में युवक ने फायरिंग कर दी। फायरिंग की आवाज को सुनकर आस-पास के लोग एकत्रित हो गए। इस दौरान युवक दोबारा फायर करता इससे पहले ही उसे पकड़ लिया। पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। घायल युवक को ही जिला अस्पताल लाए हैं। इस घटना के पीछे प्रेम प्रसंग का मामला बताया जा रहा है।
विज्ञापन


सत्यनगर निवासी नीरज (25) कश्यप घर पर कुछ काम कर रहा था। इसी दौरान एक युवक आया और घर के बाहर से आवाज लगाई। जब नीरज बाहर आया तो उस पर फायरिंग कर दी। गोली नीरज के सिर से रगड़ते हुए निकल गई। फायरिंग की आवाज को सुनकर ही आस-पास के लोग युवक को दबोचने के लिए दौड़े। युवक दोबारा तमंचा लोड कर पाता तब तक भीड़ ने उसकी पिटाई कर दी। फायरिंग की सूचना पर ही थाना प्रभारी निरीक्षक उत्तर प्रवींद्र कुमार सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।

उन्होंने घायल नीरज कश्यप व पिटाई से घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। युवक ने अपना नाम महादेवनगर गलंी न. आठ निवासी अक्षय कुमार उर्फ ईलू कुलश्रेष्ठ (35) बताया है।
विज्ञापन


सत्यनगर में फायरिंग की घटना प्रेम प्रसंग के कारण हुई है। वो युवक महिला से मिलने आया था। गनीमत रही कि गोली नहीं लगी। फायरिंग करने वाले युवक को भीड़ ने दबोचकर पिटाई की है। तहरीर के आधार पर अभियोग दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- महेंद्र सिंह, एसपी ग्रामीण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें