फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ : महिला की बेरहमी से की गई हत्या, वारदात के बाद शव गेहूं के खेत में फेंका

Thu, 02 May 2019 11:01 AM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
विज्ञापन
महिला के शव को कब्जे में लेती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। गेहूं के खेत में एक अधेड़ महिला का शव ग्रामीणों को मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने में जुटी हुई है।

विज्ञापन


आजमगढ़ के अहरौला थाना क्षेत्र के समदी में गुरुवार सुबह गेहूं के खेत में महिला का शव देख कर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव की शिनाख्त की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिल पाई।

ग्रामीणों के अनुसार महिला का गला दुपट्टे से कसा गया है। दुपट्टा उसके गले में फंसा था। महिला का चेहरा भी किसी चीज से कूंचा गया था। पुलिस के अनुसार महिला की उम्र 38 से 40 के आसपास है। पहनावे से वो किसी ईंट भट्ठे पर काम करने वाली लग रही है। मामले की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें