लोगों ने दुर्घटना की जानकारी गंभीर रूप से घायल महिला के परिजनों और एंबुलेंस को दी। कुछ ही देर में परिवार के लोग पहुंच गए। एंबुलेंस पहुंचने पर शीला को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने बाइक चालक को पुलिस को सौंप दिया।
प्रभारी निरीक्षक अवधेश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बाइक सहित चालक को कब्जे में ले लिया गया है। परिवारवालों की तरफ से तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई प्रारंभ की जाएगी।