डीआईजी ने बताया कि शनिवार को मुखबिर से सूचना मिली कि बोलेरो सवार कुछ बदमाश बरदह थाना के महुजा मुक्तिपुर के पास मौजूद है। जिस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस के पहुंचते ही बदमाशों ने भागने का प्रयास किया।
हल्की मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने अजय नोना पुत्र दयाराम निवासी उतरडीहा थाना सरपतहा जौनपुर, सुभाष हरिजन पुत्र करिया निवासी गरौठन थाना खेतासराय, राहुल मोदनवाल पुत्र स्व. रामलाल निवासी सरायबीका थाना पवारा, नियाज पुत्र खालिद निवासी धम्मौर थाना खुटहन, असफर पुत्र फारूख निवासी मानीकला थाना खेतासराय व दयाराम नोना पुत्र गनी निवासी उतरडीहा थाना सरपतहा जिला जौनपुर को गिरफ्तार कर लिया।
इनके पास से पुलिस ने दो बोलेरो, 1.01 लाख रुपये, तीन तमंचा, छह जिंदा व तीन खोखा कारतूस, पांच पेटी कच्ची शराब, 16 बोतल अंग्रेजी शराब, पीली धातु के जेवरात व कास्मेटिक के सामान, लूटे हुए के 16 मोबाइल, 4 लोहे की राड, 1 कुल्हाड़ी, बैट्री व इंवर्टर बरामद किया।