फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी के मंत्री का भतीजा बनकर धमकाया, मुकदमा दर्ज

Sat, 01 Apr 2017 05:59 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
Crime shimla
विज्ञापन
प्रदेश के कबीना मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह का भतीजा बनकर धमकी देने के आरोप में प्रतापगढ़ के मंगरऊरापट्टी के सरायजमुहारी निवासी शैलेंद्र प्रताप सिंह के खिलाफ कैंट थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन


यह कार्रवाई पूर्वांचल ट्रक ओनर्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह की तहरीर पर एसएसपी के आदेश से की गई है। कैंट थाना अंतर्गत हासिमपुर निवासी प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि उन्होंने पूर्व में एआरटीओ आजमगढ़ आरके सिंह और उनके कारखास सिपाही भूपेंद्र सिंह की शिकायत मुख्यमंत्री और परिवहन आयुक्त से की थी।

आरके सिंह और भूपेंद्र पर अवैध टोकनमनी लेकर ओवरलोड ट्रकों का संचालन कराने का आरोप लगाया था। साथ ही आरोप के समर्थन में स्टिंग ऑपरेशन कर सीडी भी तैयार की थी।
विज्ञापन


प्रमोद ने बताया कि 23 मार्च को उनके मोबाइल पर फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह का भतीजा प्रतापगढ़ निवासी शैलेंद्र प्रताप सिंह बताया और एआरटीओ के खिलाफ की गई शिकायत वापस न लेने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी।

प्रमोद ने बताया कि उन्होेंने पता कराया तो सामने आया कि शैलेंद्र नाम का न तो मंत्री का कोई भतीजा है और न ही कोई करीबी। मामले की जानकारी एसएसपी को दी तो उन्होंने कैंट इंस्पेक्टर को मुकदमा दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें