जिस बेस्ट फ्रेंड के साथ दिनभर रहती थी, हसंती खेलती थी। उसे ही लड़की ने जहर देकर मार डाला। ऐसा करने की असली वजह पता चल गई है। घटना हरियाणा के पानीपत की है। युवती ने अपनी सहेली को कोल्ड ड्रिंक में जहर मिलाकर दे दिया। गन्नौर के अहीर माजरा की 22 वर्षीय कोमल की हत्या में उसकी सहेली बुड़शाम की मीना को मॉडल टाउन थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
मॉडल टाउन थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि दोनों में समलैंगिक संबंध थे। इसलिए मीना चाहती थी कि कोमल उसके गांव के युवक से ही शादी करे, ताकि दोनों के बीच संबंध बने रहें। कोमल के परिवार वालों ने मीना की बात नहीं मानी और 28 फरवरी को कोमल की शादी काबड़ी के एक युवक से कर दी। शादी में मीना नहीं गई, लेकिन 17 मार्च दोपहर 12 बजे शादी की पार्टी लेने के बहाने कोमल को ससुराल से कार में अपने साथ ले गई।
शाम 4:30 बजे मीना ने कोमल के भाई को फोन कर बताया कि कोमल ने जहर पी लिया है और वह महराणा बस स्टैंड पर है। परिजन पहुंचे तो मीना वहां नहीं थी। कोमल को इलाज के लिए खानपुर मेडिकल कॉलेज ले गया, जहां रात में उसकी मौत हो गई। इलाज के दौरान कोमल ने बताया था कि मीना ने कोल्ड ड्रिंक में कुछ डालकर पिलाया था। कोमल ने दम तोड़ने से पहले बयान दिए हैं और उस पर हस्ताक्षर भी किए।