फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊ में दो महिलाओं ने लगाया फंदा: मायका पक्ष बोला- हत्या की गई है, सड़क जाम; दोनों मामले घोसी कोतवाली के

Sat, 14 Nov 2026 05:00 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।

सार

मऊ के घोसी क्षेत्र में दो अलग-अलग गांवों में विवाहिता के फंदे से लटकते शव मिले। बड़ागांव उत्तरी में प्रीति (24) की मौत पर मायके पक्ष ने दहेज उत्पीड़न और हत्या का आरोप लगाया। पति और ससुर हिरासत में हैं। वहीं, डेराघाट भिखारीपुर में प्रेम विवाह के छह महीने बाद अस्का (21) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। दोनों मामलों में पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
प्रीति गुप्ता की फाइल फोटो और भीड़। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घोसी कोतवाली क्षेत्र बड़ागांव उत्तरी में शुक्रवार की शाम छह बजे प्रीति गुप्ता (24) फंदे से शव लटकता मिला। सूचना पाकर पहुंचे मायके के लोगों ने हत्या का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया और करीब 15 मिनट तक सड़क जाम करके बैठ गए। बेटी रूबी (4) को अपने साथ ले जाने की जिद पर अड़े रहे और शव बाहर नहीं निकालने दिए। 

विज्ञापन




पुलिस ने समझा बुझाकर सभी को शांत कराया और अपने साथ कोतवाली ले गई। रात करीब 11 बजे किसी तरह शव को बाहर निकाला गया। फिर भी कुछ लोग शव वाहन को रोकने के लिए आगे बैठ गए। दोनों पक्ष की सहमति से पुलिस ने छोटी बच्ची को मायके पक्ष को सौंप दिया, तब जाकर हंगामा शांत हुआ। इस दौरान करीब पांच घंटे तक शव कमरे में पड़ा रहा। 
विज्ञापन


पिता अशोक कुमार गुप्ता की तहरीर पर पुलिस ने पति अमन गुप्ता और ससुर उमाशंकर गुप्ता को हिरासत में ले लिया। साथ ही इन दोनों सहित पांच के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। बलिया जिले के नगरा थाना के भीमपुरा नंबर-02 निवासी अशोक कुमार गुप्ता ने दर्ज कराई गई प्राथमिकी में बताया कि उनकी बेटी प्रीति गुप्ता की शादी 12 दिसंबर 2021 को अमन गुप्ता के साथ हुई थी। 

Trending Videos

परिजनों में मचा कोहराम
ससुराल पहुंचने के बाद से ही पति अमन गुप्ता, ससुर उमाशंकर गुप्ता, सास माया गुप्ता, देवर आकाश गुप्ता और ननद जूही गुप्ता अक्सर तीन लाख रुपये नगद दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करते थे। बेटी को मानसिक और शारीरिक रूप से लगातार यातनाएं दी जाती थीं और जान से मारने की धमकियां मिलती थीं। 

प्रीति ने कई बार अपने परिवार वालों को इस उत्पीड़न की जानकारी दी थी। इस सब के बीच दोनों से एक बेटी रूबी (4) हुई। शुक्रवार की शाम सात बजे फोन से जानकारी मिली कि प्रीति की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई है। जब वो मौके पर पहुंचे, तो प्रीति का शव बिस्तर पर पड़ा था।

ससुराल पक्ष बोला घटना के समय दुकान पर थे सभी पुरुष
ससुराल पक्ष ने बताया कि घटना के समय सभी पुरुष दुकान पर थे। प्रीति ने खुला छोड़कर पंखे के सहारे फंदे से लटककर जान दे दी। काफी देर तक आवाज नहीं सुनाई देने पर अमन की मां माया गुप्ता ने कमरे में जाकर देखा तो प्रीती का शव फंदे से लटक रहा था। शोर सुनकर सभी पुरुष दुकान से भागकर घर के अंदर पहुंचे और फंदा काटकर नीचे उतारा। तब तक उसकी मौत हो गई थी।
पिता की तहरीर के आधार पर पति सहित पांच के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मायके पक्ष के लोग बच्ची को साथ ले जाने की जिद पर अड़े थे। मामले को शांत कराने के लिए दोनों पक्ष की सहमति पर उन्हें सौंप दिया गया। - सत्येंद्र भूषण तिवारी, सीओ घोसी
विज्ञापन

अस्का चौहान की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद
प्रेम विवाह के छह महीने बाद फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव, मायके पक्ष ने हत्या का लगाया आरोप
घोसी कोतवाली क्षेत्र के डेराघाट भिखारीपुर गांव में शनिवार की सुबह अस्का चौहान (21) का शव कमरे में फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा। घटना के बाद पति घर से भाग गया। मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाते हुए और कार्रवाई की मांग पर अड़े थे और शव ले जाने से मना कर दिए। पुलिस द्वारा मान मनौव्वल करने के बाद दोपहर करीब 12:30 बजे शव को जिला अस्पताल भेजा गया। 

आजमगढ़ जिले के सिकरौरा गांव निवासी भाई गुड्डू ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर सौंपी है। सौंपी तहरीर में उसने बताया कि अस्का चौहान ने बीते 07 मई को डेराघाट गांव निवासी हरिश्चंद्र चौहान के साथ प्रेम विवाह किया था। शादी के कुछ दिन बाद से वह मायके में रह रही थी। 

शुक्रवार को पति हरिश्चंद्र उसकी विदाई कराकर ससुराल लाया था। शनिवार की सुबह फोन से अस्का की मौत की सूचना मिली। सीओ सत्येंद्र भूषण तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर मौत का सही कारण स्पष्ट हो पाएगा। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें