थानों में दर्ज हैं ठिकाने, फिर भी बेखौफ घूम रहे बदमाश
इन पर 10 हजार, 25 हजार, 50 हजार और एक लाख रुपये तक का इनाम है। कौशाम्बी में 20 इनामी बदमाश पुलिस के लिए चुनौती बने हुए हैं। सैनी, कोखराज, मंझनपुर, करारी और पिपरी समेत विभिन्न थाना क्षेत्रों के इन अपराधियों पर 10 हजार से 50 हजार रुपये तक का इनाम घोषित है।
प्रतापगढ़ में भी 23 बदमाश वांछित हैं। इनमें रानीगंज, संग्रामगढ़, कोतवाली, उदयपुर, कोतवाली देहात, कंधई और लीलापुर थाना क्षेत्रों के अपराधी शामिल हैं। इसके अलावा बांदा के दो, चित्रकूट के आठ और महोबा के सात बदमाशों पर भी इनाम घोषित है।
अपराधियों पर इनाम घोषित कर भूली पुलिस
प्रयागराज कमिश्नरेट में 90 इनामी अपराधी पुलिस के लिए सिरदर्द बने हुए हैं। कोतवाली, सिविल लाइंस, कैंट, कीडगंज, कर्नलगंज, जार्जटाउन, दारागंज, धूमनगंज, झूंसी, नैनी, मेजा, मांडा, करेली, पूरामुफ्ती, एयरपोर्ट, सोरांव, नवाबगंज और घूरपुर समेत कई थाना क्षेत्रों के अपराधी इस सूची में शामिल हैं।
इसके अलावा बांदा के दो, चित्रकूट आठ, हमीरपुर दो, महोबा सात बदमाशों पर इनाम घोषित किया गया है। इनमें तीन पर पांच लाख रुपये तक के इनाम घोषित होने की बात भी सामने आई है। एसटीएफ के सीओ शैलेश सिंह का कहना है कि 50 हजार से ऊपर के इनामी बदमाश एसटीएफ के टारगेट पर हैं। काफी इनामी बदमाशों की एसटीएफ ने गिरफ्तारी किया है।
इनामी बदमाशों का विवरण
पांच लाख रुपये के इनामी - तीन
एक लाख रुपये के इनामी - पांच
50 हजार रुपये के इनामी - 33
25 हजार रुपये के इनामी - 72
10,15, 20 हजार रुपये - 103